Achievers are Dreamers We Become What We Think About

Monday 23 October 2017

Keep Away Old Ageing - बुढ़ापा से रहना है दूर तो रोजाना खाएं ये 5 तरह के फूड!


बुढ़ा होना एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसे आने से कोई नहीं रोक सकता है, लेकिन जीवन में मिलने वाली तमाम तरह की चुनौतियों से लड़ते-लड़ते इंसान कितनी जल्‍दी बूढ़ा हो जाता है, ये बात वह खुद भी नहीं समझ पाता है। चेहरे पर झुर्रियां, आंखों के नीचे कालापन, बालों का रूखा होना जैसी चीजें दिखाती हैं कि आप बूढ़े होने लगे हैं। ऐसे में हमारा खानपान बेहतर होना बहुत जरूरी है। हम आपको ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से बुढ़ापा जल्‍दी नहीं आएगा।

1.टमाटर और तरबूज



टमाटर और तरबूज लाइकोपेन के समृद्ध स्रोत के रूप में जाने जाते हैं। लाइकोपेन फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रिलाइज करता हुआ उनका सामना करता है और विशेष तरह के कैंसर होने के चांस भी घटाता है। एन्टिऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी त्वचा को सन डैमेज से सुरक्षित रखती है। पकाये गये टमाटर बेहतर विकल्प हैं क्योंकि गर्म होने के कारण शरीर में अधिक एन्टिऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। टमाटर का जूस और कच्चे टमाटर भी अच्छे स्रोत हैं।

2.लहसुन और सब्जियां



लहसुन और दूसरी सब्जियां जैसे प्याज, लीक्स और शैलॉट्स में एलियम होता है जो फ्री रेडिकल्स का सामना करने का ताकतवर हथियार है। ये न केवल एजिंग का सामना करते हैं बल्कि शरीर के इम्यून सिस्टम की मज़बूती भी बढ़ाते हैं।

Read Also
» Best Self Grooming Tips – जादुई व्यक्तित्व विकसित करने के तरीके
» ‘स्लर्रप फार्म’ : छोटे बच्चों की सेहत के लिये दो दोस्तों की कोशिश

3.बेरीज



बेरीज जैसे कि ब्ल्यूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज, ब्लैकबेरीज, चेरीज और पॉमग्रेनेट एन्टिऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। गहरे रंगों वाले फल और सब्जियों में एन्टिऑक्सीडेंट कैमिकल्स सुरक्षित रहते हैं।

4.बीन्‍स



सभी तरह की बीन्स, रेड, ब्लैक, किडनी, एन्टिऑक्सीडेंट्स का समृद्ध स्रोत हैं। सोयाबीन्स में आईसोफ्लेवन्स होता है जिसमें एन्टि-एजिंग गुण होते हैं। ये कैंसर, बैड कोलेस्ट्रॉल और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम में सहायक होते हैं।

5.नट्स



नट्स में स्वास्थ्यवर्धक फैट होते हैं जो इलास्टिन और कोलेजेन का लाभ देते हुए (त्वचा में पाये जाने वाले प्रोटीन) त्वचा की नमी बरकरार रखते हैं। एक मुट्ठी नट्स रोज लेने से आपको ज़रूरी एन्टिऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं। कम मात्रा में लेने की सलाह दी जाती है क्योंोकि नट्स में काफी कैलोरी होती है।