Achievers are Dreamers We Become What We Think About

Wednesday 16 January 2019

10 Benefits of Sunlight in Winter - जाने सर्दी में गुनगुनी धूप के बेहतरीन फायदे



हमारी धरती कई तरह के प्राकृतिक ससंसाधनों से भरी पड़ी है, जिसके चमत्कारिक गुणों से अनजान होने के कारण हम लोग इससे वंचित रहते हैं, यदि देखा जाए तो इन्हीं प्राकृतिक संसाधनों की कमी को पूरा करने में सूर्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे हमें कई तरह के विटामिन्स प्राप्त होते है, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते है।
सर्दियों के मौसम में धूप मानो किसी वरदान से कम नहीं हैं। सर्दी के मौसम में गुनगुनी धूप सेंकने का अपना ही अलग मजा है। तो चलिए जानते हैं सर्दी की गुनगुनी धूप लेने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं-

1. हार्ट अटैक, कैंसर, हाई बीपी से राहत - Safety from Diseases
 


हमारे शरीर को दिनभर में 10 से 20 नैनोग्राम विटामिन D की आवश्यकता पड़ती है। जिसकी पूर्ति के लिए यदि आप ठंड के दिनों में धूप में बैठेंगी, तो आपके शरीर में होने वाली विटामिन डी की कमी पूरी हो जाएगी। यदि आप रोज निकलते सूर्य की किरणों के पास कुछ समय तक बैठेंगी तो निश्चिय ही शरीर की कई बीमारियों से छुटकारा पा सकती हैं। इससे बॉडी मास इन्डेक्स का स्तर कम होने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है। जिससे हाई बीपी, कैंसर व हार्ट अटैक जैसी अन्य कई बीमारियों से राहत मिलती है।

2. अनिंद्रा की बीमारी से राहत - Benefit for Peaceful Sleep
 


धूप में बैठने से मेलाटोनिन नामक हॉर्मोन्स शरीर पर बनने लगते है, जो अनिंद्रा की बीमारी से राहत पहुंचाने का काम करता है। इससे तनाव सिरदर्द जैसी समस्या दूर होती है।



3.वजन कम होता है - Weight Management
 


धूप में बैठने से शरीर में बीएमआई का स्तर कम होने लगता है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल भी घटने लगता है, जो हमारे वजन को कम करने में मदद करता है।   

4. मजबूत हड्डियां - Strong Mussels
 


धूप में बैठने से शरीर की सिकाई होती है और इससे अंदरूनी दर्द से शरीर को राहत मिलती है। इसके अलावा इससे मिलने वाले तत्व शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।

5. रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है - Increase Immunity System
 


हमारे शरीर का इम्‍यून सिस्‍टम यदि कमजोर हो जाता है तो शरीर में कई तरह की बीमारियों का बढ़ना शुरू हो जाता है। इसलिए शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए सूर्य की किरणों से शरीर को गर्माहट प्रदान करना सबसे जरूरी है। क्योंकि सूर्य से निकलने वाली अल्‍ट्रावॉयलेट किरणें हमारे शरीर के इम्‍यूनिटी पावर को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। जिससे कई खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है।

Read Also 
» Benefit of Peanuts - 10 रुपये की मूंगफली इन 10 गंभीर रोगों से आपको रखेगी दूर

6. फंगल इंफेक्शन - Benefit for Fungal Infection 


अगर शरीर में किसी तरह का फंगल इंफेक्शन हो जाए तो धूप में जरूर बैठें। क्योंकि धूप में बैठने से बैक्टीरियल इंफेक्शन खत्म हो जाता है। इसलिए धूप स्किन की समस्याओं से राहत दिलानें में बहुत ही कारगार साबित होती है।

7. दिमाग को स्‍वस्‍थ रखें - For Mental Health
 


सूर्य से निकलने वाले किरणों में विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर के साथ दिमाग को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है। इससे तनाव और सीजोफ्रेनिया जैसी बीमारी के खतरे कम होते हैं। यह दिमाग को संतुलित कर उसे शांति प्रदान करने का काम करता है। गर्भवस्था के दौरान हर महिला को धूप सेंकनी चाहिए, इससे बच्चे का विकास अच्छा होता है।

8. नपुंसकता दूर करें - Increase Fertilizer Power
 


यदि पुरुष में नपुसकता के लक्षण दिखाई दे रहें हों तो उनके लिए सूर्य की किरणें एक रामबाण दवा की तरह है। धूप में बैठकर शरीर की सिकाई करने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता बढ़ती है। सूर्य से मिलने वाला विटामिन उनकी नपुंसकता को दूर करने में मदद करता है एवं टेस्टोस्टोरोन हार्मोन को बढ़ाकर उनके शुक्राणुओं को विकसित करने में मदद करता है।


9. आंखों की रोशनी तेज होती है - Benefit for Eyesight




सुबह के सूर्य की किरणों से रोज आंखों को सेकने से नैत्र रोशनी बढ़ती है। इससे आंखों का चश्मा भी दूर हो जाता है।

10. पीलिया ठीक होता है - Benefit in Jaundice
 


सूर्य की किरणें पीलिया जैसे खतरनाक रोग को दूर करने में सहायक होती है। इसलिए इस बीमारी के समय मरीज को रोज थोड़े ही समय के लिए ही पर सूर्य की किरणों की सिकाई जरूर करनी चाहिए।


10 Healthy Tips For Winter Season - 
सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 10 तरीके