Achievers are Dreamers We Become What We Think About

Thursday, 1 June 2017

5 Things You Never Do - 5 चीजें  जो  आपको  नहीं  करनी  चाहिए  और  क्यों ?


 1) दूसरे  की  बुराई  को  enjoy करना
ये  तो  हम  बचपन  से  सुनते  आ  रहे  हैं  की  दुसरे  के  सामने  तीसरे  की  बुराई  नहीं  करनी  चाहिए , पर  एक और  बात  जो  मुझे  ज़रूरी  लगती  है  वो  ये  कि  यदि  कोई  किसी  और  की  बुराई  कर  रहा  है  तो  हमें  उसमे  interest नहीं  लेना  चाहिए  और  उसे  enjoy नहीं  करना  चाहिए . अगर  आप  उसमे  interest दिखाते  हैं  तो  आप  भी  कहीं  ना  कहीं  negativity को  अपनी  ओर  attract करते  हैं . बेहतर  तो  यही  होगा  की  आप  ऐसे  लोगों  से  दूर  रहे  पर  यदि  साथ  रहना  मजबूरी  हो  तो  आप  ऐसे  topics पर  deaf and dumb हो  जाएं  , सामने  वाला  खुद  बखुद  शांत  हो  जायेगा . For example यदि  कोई  किसी  का  मज़ाक  उड़ा रहा  हो  और  आप  उस पे  हँसे  ही  नहीं  तो  शायद  वो  अगली  बार  आपके  सामने  ऐसा  ना  करे . इस  बात  को  भी  समझिये  की  generally जो  लोग  आपके  सामने  औरों  का  मज़ाक  उड़ाते  हैं  वो  औरों  के  सामने  आपका  भी  मज़ाक  उड़ाते  होंगे . इसलिए  ऐसे  लोगों  को  discourage करना  ही  ठीक  है .

2) अपने  अन्दर  को  दूसरे  के  बाहर  से  compare करना

इसे  इंसानी  defect कह  लीजिये  या  कुछ  और  पर  सच  ये  है  की  बहुत  सारे  दुखों  का  कारण  हमारा  अपना  दुःख  ना  हो  के  दूसरे   की  ख़ुशी  होती  है . आप  इससे  ऊपर  उठने  की  कोशिश  करिए , इतना  याद  रखिये  की  किसी  व्यक्ति  की  असलियत  सिर्फ  उसे  ही  पता  होती  है , हम  लोगों  के  बाहरी यानि नकली रूप  को  देखते  हैं  और  उसे  अपने  अन्दर के यानि की असली  रूप  से  compare करते  हैं . इसलिए  हमें लगता  है  की  सामने  वाला  हमसे  ज्यादा  खुश  है , पर  हकीकत  ये  है  की  ऐसे  comparison का  कोई  मतलब  ही  नहीं  होता  है . आपको  सिर्फ  अपने  आप  को  improve करते  जाना  है और व्यर्थ की comparison नहीं करनी है.

Read Also
» Five Monkey Experiments
» Most Common Excuses - 5 बहाने जो हमें सफल नहीं होने देते |

3) किसी  काम  के  लिए  दूसरों  पर  depend करना



मैंने  कई  बार  देखा  है  की  लोग  अपने  ज़रूरी काम  भी  बस  इसलिए  पूरा  नहीं  कर  पाते क्योंकि  वो  किसी  और  पे  depend करते  हैं . किसी  व्यक्ति  विशेष  पर  depend मत  रहिये . आपका  goal; समय  सीमा  के  अन्दर  task का  complete करना  होना चाहिए  , अब  अगर  आपका  best  friend तत्काल  आपकी  मदद  नहीं  कर  पा  रहा  है  तो  आप  किसी  और  की  मदद  ले  सकते  हैं , या  संभव  हो  तो  आप  अकेले  भी  वो  काम  कर  सकते  हैं .
ऐसा  करने  से  आपका  confidence बढेगा , ऐसे  लोग  जो  छोटे  छोटे  कामों  को  करने  में  आत्मनिर्भर  होते  हैं  वही  आगे  चल  कर  बड़े -बड़े  challenges भी  पार  कर  लेते  हैं , तो  इस  चीज  को  अपनी  habit में  लाइए  : ये  ज़रूरी  है की  काम  पूरा  हो  ये  नहीं  की  किसी  व्यक्ति  विशेष  की  मदद  से  ही  पूरा  हो 



4) जो बीत गया  उस  पर  बार  बार  अफ़सोस  करना
अगर  आपके  साथ  past में  कुछ  ऐसा  हुआ  है  जो  आपको  दुखी  करता  है  तो  उसके  बारे  में  एक  बार  अफ़सोस  करिए…दो  बार  करिए….पर  तीसरी  बार  मत  करिए . उस  incident से जो सीख  ले  सकते  हैं  वो  लीजिये  और  आगे  का  देखिये . जो  लोग  अपना  रोना  दूसरों  के  सामने  बार-बार  रोते  हैं  उसके  साथ  लोग  sympathy दिखाने  की  बजाये उससे कटने  लगते  हैं . हर  किसी  की  अपनी  समस्याएं  हैं  और  कोई  भी  ऐसे  लोगों  को  नहीं  पसंद  करता  जो  life को  happy बनाने  की  जगह  sad बनाए . और  अगर  आप  ऐसा  करते  हैं  तो  किसी  और  से  ज्यादा  आप ही  का  नुकसान  होता  है . आप  past में  ही  फंसे  रह  जाते  हैं , और  ना  इस  पल  को  जी  पाते  हैं  और  ना  future के  लिए  खुद  को prepare कर  पाते  हैं .

Read Also
» 10 Facts About - Founder of OLA Cab Bhavish Aggarwal Youngest Millionaires
» Beautiful Drawing Room Idea for Your Dream Home (I)

5) जो  नहीं  चाहते  हैं  उसपर  focus करना



सम्पूर्ण ब्रह्मांड में हम जिस चीज पर ध्यान केंद्रित करते हैं उस चीज में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि होती है.  इसलिए   आप  जो  होते  देखना  चाहते  हैं  उस  पर  focus करिए , उस  बारे  में  बात  करिए  ना  की  ऐसी  चीजें  जो  आप  नहीं  चाहते  हैं . For example: यदि  आप अपनी  income बढ़ाना  चाहते  हैं  तो  बढती  महंगाई  और  खर्चों  पर  हर  वक़्त  मत  बात  कीजिये  बल्कि  नयी  opportunities और  income generating ideas पर  बात  कीजिये .

इन  बातों पर  ध्यान  देने  से  आप  Self Improvement के  रास्ते  पर  और  भी  तेजी  से  बढ़ पायेंगे  और  अपनी  life को  खुशहाल  बना  पायेंगे . All the best. 



दिल  की  सुनने  में  आने  वाले  7 challenges !




1) Society का  opposition:


यदि  आपका  passion लीक  से   हटकर  हो  तो  आप  को  समाज  के  विरोध  के  लिए  तैयार  रहना  चाहिए . सबसे  ज्यादा  opposition तो  आपकी  family से  ही  हो सकता है …क्योंकि  वही  आपकी   सबसे  अधिक  चिंता  करते  हैं . ख़ास  तौर  पर  middle class families जहाँ  job को  ही  सबसे  safe माना  जाता  है  वहां  यदि  आप  कुछ  entrepreneurial करने  का  सोचते  हैं  तो  family आपके  खिलाफ  हो  जाती  है . उनका विरोध  human nature के इस fact को दर्शाता है कि हम unknown या  कुछ  नए  को  accept करने  से  डरते  हैं  ….पर  जब  आप  अपने  काम  में  लगे  रहते  हैं  तो  धीरे  धीरे  वही  लोग  आपकी  मदद  में  सामने  आ   जाते  हैं . इसलिए  इस  initial opposition को  part of process समझें  और  इससे  घबराये  नहीं . जहाँ  तक  हो  सके  बस  अपनी  family को  confidence में  लेने  का  प्रयास  करें , बाकियों  का  तो  सोचे  भी  नहीं .

2) दोस्त  आगे  निकल  जाते  हैं :
सभी  का  अपना -अपना  friend circle होता  है , मौज – मस्ती  होती  है .. exam की  tension होती  है … हम  बड़े  होते  हैं  और  फिर  ज़िन्दगी  की  so called race में  लग  जाते  हैं …..ज्यादातर   लोग  conventional wisdom अपनाते  हुए , doctor ,engineer, सरकारी  नौकरी …etc के  चक्कर  में  लग जाते  हैं  और  देर -सबेर  इसमें  कामयाब  भी  हो  जाते  हैं . अगर  सचमुच  आप  दिल  से  यही  करना  चाहते  थे तो  इसमें  कोई  बुराई  नहीं  है ….दिल  की  सुनना  हमेशा ….singer , cricketer या  actor बनना ही नहीं  होता ….ये  Engineer, doctor बन  कर  देश  की  सेवा  करना  भी  हो  सकता  है .  और  एक  दूसरे  case में  भी  यह  करना  सही  है – जब  आप  clear नहीं  होते  की  आप  दरअसल  life में  करना  क्या  चाहते  हैं,  तो  भी  आप  यही  रास्ता  चुन सकते हैं  ..इसमें  कम  से  कम  आप  financially secure रहेंगे , जो  कि  बेहद  ज़रूरी  है .
Challenge तब  आता  है  जब  आप  अपने  life goals को  लेकर  clear होते  हैं , और  अपने  रास्ते  पर  निकल  पड़ते  हैं .  और  ऐसा  life की  किसी  भी stage में    हो  सकता  है , पहले  हो  जाता  है  तो  ठीक  है , पर  अधिकतर  ये  clarity थोड़ी  देर  से  आती  है  इसलिए  जब  आप  इस  दिशा  में  बढ़ते  हैं  तो  आप  पाते  हैं  कि  अभी  आपने  शुरुआत  भर  की  है  और  आपके  बाकी  दोस्त  conventional path follow करते  हुए  एक  well- settled life ( society की  नज़र  में ) की  तरफ  बढ़  चुके  हैं .  यहाँ  आपको  थोड़ी  उलझन  हो  सकती  है , आपके  मन  में  doubt आ  सकता  है  कि  आप  ही  की  उम्र  के  लोग  इतने  पैसे  कमा  रहे  हैं  और  आप  अभी  struggle ही  कर  रहे हैं …..ऐसा  लग  सकता  है  कि  आप  कहीं  गलती  तो  नहीं  कर  रहे  हैं , और  यहीं  पर  आपको  डंटे  रहना  है .
अपने  काम  में  believe करिए , इन  distractions की  life बहुत  छोटी  होती  है , अगर  आप  सचमुच  अपने  काम  को  लेकर  passionate हैं  तो  आप  जल्द  ही  इनसे  पार  पा  लेंगे .  जब  अमिताभ  बच्चन  को  27-28 साल  की  उम्र  में  पहली  बार   फिल्मो में  ब्रेक  मिला  था  तो  उस  वक़्त  तक  उनके  भी  बहुत  सारे  classmates अच्छी  नौकरियों  में   settle हो  चुके थे , ऐसे  में उनके  भी  अन्दर  सवाल  उठे  होंगे , पर  उन्होंने  उन  distractions को  खुद  पर  हावी  नहीं  होने  दिया  और  इतने  महान  अभिनेता  बने .
आप  भी  औरों   के  आगे  निकलने  से  परेशान  मत  होइए , ….लम्बी  race के  घोड़े  शुरू  में  धीमे-धीमे  ही  दौड़ते  हैं .

Read Also

3) सफलता  के  लिए  लम्बा  इंतज़ार :
कई  बार  लोग  कामयाबी  के  बहुत  करीब  पहुच  कर  हार  मान  लेते  हैं . आपको  ध्यान  देना  होगा  कि  आप  अपने  काम  को  अंजाम  तक  पहुचाएं , किसी  भी  काम  को  करने  में  time तो  लगता  ही  है  और  जब  काम  बड़ा  हो  तो  समय  भी  बड़ा  लगता  है .
Kentucky Fried Chicken (KFC) के founder Colonel Sanders ने जब अपनी business idea के लिए लोगों को convince करना चाहा तो उन्हें हज़ार से भी  अधिक बार ना सुननी पड़ी. वह अपनी कार में एक शहर से दूसरे शहर घूमते रहे और restaurant मालिकों से मिलते रहे , और इस दौरान कई बार उन्हें अपनी कार में ही सोना पड़ता था. पर इतनी ना सुनने के बाद भी उन्हें अपनी चिकन बनाने की secret recipe पर यकीन था और देर से ही सही पर उन्हें सफलता मिली और आज KFC दुनिया भर में एक successful brand के रूप में जाना जाता है.

4) आपके  दिल  का  काम  financially rewarding ….नहीं  भी  हो  सकता  है  :


May be आप  जिस  चीज  को  लेकर  passionate हैं  वो  आपको  satisfaction तो  दे  पर  उतने  पैसे  ना दे . For example आप  as a social activist काम    करना  चाहते  हों , या  किसी  NGO के  लिए  अपना  time देना  चाहते  हों .  तो  ऐसे  में  आपको  पहले  से  अपना  mind make-up कर  के  रखना  होगा  कि  आप  वो  पा  रहे  हैं  जो  पैसे  से  नहीं  पाया  जा  सकता  और  इसी  सोच  के  साथ  आपको  अपने  काम  में  लगे  रहना  होता  है .
यहाँ  मैं एक  चीज  ज़रूर  कहना चाहूँगा  कि  ऐसी  fields में  भी  जब  आप  fully involved हो  कर  काम  करते  हैं  तो  देर -सबेर  आपको  financially भी  इसका  reward मिलता  है , आप  निःस्वार्थ  भाव  से  अपने  काम  में  लगे  रहिये  आपका  काम  ही  आपका  reward है .

5) Boredom:


ऐसा भी  होता  है  कि आप   जिस  चीज को  करना बहुत अधिक  पसंद  करते  हैं  उसी  को  करने  में  बोरीयत  होने  लगे , ऐसे  में  आपको  ये  नहीं  सोचना  चाहिए  कि  आपका  passion ख़तम  हो  गया  है  बल्कि  अपने  काम  को  interesting बनाने  के  लिए  नए  तरीके  और  ideas खोजने  चाहिए . कुछ  दिन  में  खुद -बखुद  boredom ख़तम  हो  जायेगा  और  आप  फिर  से  उसी  जोशो -जूनून  के  साथ  अपने  dream को  pursue कर  पायेंगे .
इतना  ध्यान  रखिये  कि  अपने  दिल  की  सुनने  वाला  हर एक  सफल  व्यक्ति  कभी  ना  कभी  इस  phase से  गुजरता  है  इसलिए  अगर  आप  भी  इस  phase से  गुजरें तो  just be relaxed….ये  भी  सफलता   के  मार्ग  में  आने  वाले  एक  पड़ाव  भर  है .

Read Also

6) Focus loose करना  :
I think ये  सबसे  बड़ा  challenge है  जो  ज्यादातर  सपनो  को  पूरा  नहीं  होने  देता . मेरी तरह आपने भी कई  बार  लोगों  को  यह  कहते   सुना होगा   कि  , “ Well begun is half done….पहला  step लेना  ही  सबसे  कठिन  है  उसके  बाद  सब  हो  जाता  है ….etc” पर  मुझे  लगता  है  कि  पहला  step लेना  आसान  है , आप  कोई  भी  काम  कुछ  effort डाल  कर  शुरू  कर  सकते  हैं …कठिन  तो  उसे  पूरा करना है, उसमे सफलता पाना है.
होता  क्या  है  कि  आप  पूरी  energy के  साथ  अपने  दिल  के  कहे  रास्ते  पर  बढ़ते  हैं  , पर  कुछ दूर  जाने  के  बाद  ही  आपको  कई  नए  alternatives दिखने  लगते  हैं ….आपके  मन  में  आने  लगता  है  कि  शायद  ये  काम  छोड़  कर  वो  करें  तो  ज्यादा  अच्छा  रहेगा … फिर  आप  जो  कर  रहे  होते  हैं  उसमे  आपका  focus कम  होने  लगता  है …आप  दूसरी  idea की  तरफ  attract होने  लगते  हैं …और  ऐसा  करने  से  आप  जो  कर  रहे  होते  हैं  उसमे  भी  आप  अपना  100% नहीं  दे  पाते  हैं  and ultimately success से  दूर  रह  जाते  हैं . इसलिए  ज़रूरी  है  कि  आप  अपने  आगाज़  को  अंजाम  तक  पहुंचाएं , बीच  में  अपना  focus ना  loose करें .
स्वामी विवेकानंद ने  भी  सफल  होने  के  लिए  यही  मन्त्र  दिया  है , “
“ एक विचार लो . उस  विचार  को  अपना जीवन  बना  लो - उसके  बारे  में  सोचो  उसके  सपने  देखो , उस  विचार  को  जियो  . अपने मस्तिष्क , मांसपेशियों , नसों , शरीर  के  हर  हिस्से  को  उस विचार में  डूब  जाने  दो , और  बाकी  सभी विचार  को  किनारे  रख  दो . यही सफल  होने  का तरीका  है.”

7) आपको  ये  पता  चलना  कि  आप  जो  कर  रहे  हैं  वो  आपका  passion नहीं  है :


Shockingggg !!! लेकिन  ये  एक  बहुत  ही  common  scenario है, भले ही आप खुद इसे accept करने से कतराएं  .हर  दिन  हर  पल  हम  बदल  रहे  हैं , हम  तब  तक  अपनी  true liking नहीं  जान  पाते  जब  तक  हम  उस  काम  को  practically कर  के  नहीं  देखते . हम  कोई  article पढ़  के , कोई  program देख  के, किसी  दोस्त  के  influence में , या  किसी  और  वजह  से  किसी  काम  को   अपना  passion समझ  लेते  हैं  और  उसे  करना  शुरू  करते  हैं  पर  कुछ  दिनों  बाद  ही  हम उस  काम  से  उबने  लगते  हैं , to the extent that हम  उसे  करना  ही  नहीं  चाहते . यह  कुछ  कुछ  Boredom जैसा  ही  है  पर  ये  boredom का  बहुत बड़ा और बिगड़ा हुआ रूप  है  जिसमे  आप  धीरे -धीरे  उस  काम  को  ना  करने  के  excuses खोजने  लगते  हैं .
जब  ऐसा  हो  तो  क्या  करें ? Simple, अपने  नए  passion की  तालाश  शुरू  करें , और  उसे  भी  practically apply करके  देखें , और  अगर  इस  बार  भी  आपको  लगे  कि ये आपके  दिल  की  आवाज़  नहीं  है  तो  फिर  अपने  असली  जूनून  को  खोजने  में  जुट  जाएं .  ये  जीवन  भर  बेमन  का  काम  करने  से  अच्छा  है  कि  देर  से  ही  सही  पर  आप  अपना  passion खोज  पाएं , और  जब  तक  आपको  यह  नहीं  मिलता  तब  तक  खुद  को  financially support करने  के  लिए  कुछ  और  भी  करते  रहे ,may be a 9 to 5 job…tuition पढ़ाना …family business….etc, पर  अपने  passion की  तालाश   को  रोकें  नहीं …उसे  खोज  निकालें …एक दिन यही  खोज  आपको  mediocre life से निकाल  कर  superior life की  तरफ  ले जायेगी.


Wednesday, 31 May 2017

Think About What You Want वो सोचो जो चाहते हो वो नहीं जो नहीं चाहते हो !


Ok…य़े तो बड़ा आसान है … मुझे जो चाहिए वो सोचूं and as per law ब्रह्माण्ड मुझे वो सब कुछ दे देगा .Right, पर problem ये है कि जो चाहते हैं सिर्फ उसी के बारे में सोचना आसान नहीं है .

इंसानी दिमाग हर वक़्त सोचता रहता है …इसे control करना बहुत मुश्किल होता है …शायद इसीलिए हमारे ऋषि -मुनियों ने ध्यान लगाने की विधि बनायीं होगी ताकि हम सोच की infinite power को खुद नियंत्रित कर सकें .


पर हम उस तरह ध्यान नहीं लगा सकते … तो फिर हम क्या कर सकते हैं ?


अब ये thought लगातार बनी रहे इसलिए मैं इसे दिन भर में कई बार अपने मन में दोहराता हूँ …उससे related visual images इमेजिन करता हूँ …अच्छा feel करने की कोशिश करता हूँ …ऐसा नही कि मैं दिन भर यही करते रहता हूँ …ये randomly होता है , कभी भी …office जाते वक़्त , lunch करते हुए …या किसी और time, पर मैं दिन में कई बार मुझे जो चाहिए उस बारे में सोचता हूँ .पर इसका ये मतलब  नहीं है कि मुझे जो नहीं चाहिए वो विचार मेरे अंदर आते ही नहीं …कई बार आते हैं …लेकिन जैसे ही मैं conscious हो जाता हूँ कि ये वो नहीं जो मुझे चाहिए तो मैं उसे वहीँ छोड़ उसका उल्टा सोचने लगता हूँ .


Read Also
» Secret of Success - भैंस की मौत !
» 10 Amazing Psychological Facts That Change The Way You See Things

और ऐसा मैं हर तरह की thoughts के साथ करता हूँ . Primarily मुझे जो चाहिए वो दो -तीन चीजें ही हैं लेकिन उनके अलावा भी मैं कोशिश करता हूँ कि हर एक condition में मैं वही सोचूं जो मैं चाहता हूँ … for ex. अगर कहीं पहुँचने में देर हो रही होती है तो दिमाग में आता है कि कहीं traffic जाम ना मिले , जिससे मिलना है वो चला ना जाए …etc….पर जैसे ही  मैं conscious हो जाता हूँ कि ये वो नहीं जो मैं चाहता हूँ तो मैं ठीक उल्टा सोचना शुरू करता हूँ … traffic बिल्कुल smooth है…हर कोई मुझे रास्ता दे रहा है …और जिससे मिलना है वो मुझे ख़ुशी के साथ welcome कर रहा है ….


Of course, ज़रूरी नहीं है कि ऐसा हो ….पर  ऐसा करने से आप एक बहुत अच्छी आदत develop कर पाते हैं …. वो सोचना जो आप चाहते हैं ……वो नहीं जो आप नहीं चाहते हैं .


Well, ये conscious हो कर सोचने वाली प्रक्रिया बहुत powerful है पर foolproof नहीं है …क्योंकि हो सकता है आप बुरे विचारों में इतने उलझे हों कि ध्यान ही न जाये कि जो चाहते हैं वो सोचें . इसलिए मैं तीन ऐसी चीजें करता हूँ जो काम कर जाएं .


पहला है– अपनी Success Diary लिखना आप जो चाहते हैं उसे रोज या week मैं 3-4 बार ज़रूर लिखें .


दूसरा , दिन में दो -तीन बार ऐसा मौका मिलता है जब आप निश्चित रूप से अकेले होते हैं …fresh होते वक़्त , नहाते हुए …या office जाते समय . आप इन situations को अपनी life priorities के बारे में सोचने के लिए dedicate कर सकते हैं .


For ex : जब मैं fresh हो रहा होता हूँ तो मैं अपने financial abundance के बारे में सोचता हूँ . Scooty से office जाते वक़्त मैं भगवान् को वो सब कुछ जो उन्होंने दिया है उसके लिए thanks करता हूँ …. हाँ , मैं कई बार इसमें चूक भी जाता हूँ …पर धीरे -धीरे ये मेरी आदत बन रही है …और मैं अपनी life में changes भी महसूस कर रहा हूँ . Friends, अपनी thoughts को किसी physical activity से जोड़ना सुनिश्चित करता है कि at least उस वक़्त आप वो सोच पाते हैं जो आपको सोचना चाहिए .


तीसरा , Vision Folder देखना . Vision folder दरअसल कुछ ऐसी images का collection है जिसे मैं अपनी life में चाहता हूँ …for ex: my dream Mercedes, money, my home office, etc.


इस folder को मैं अपने desktop पर save करके रखता हूँ और जब इसपर ध्यान जाता है तो थोड़ी देर खोल कर देख लेता हूँ , हम images के through सोचते हैं , इसलिए vision folder बनाना अपनी मन चाही चीज पाने का एक powerful तरीका है , आप इसे ज़रूर try करें .


चलिए , अब हम कुछ common thoughts देखते हैं और ये भी देखते हैं कि उनकी जगह हमें क्या सोचना चाहिए —


नहीं चाहते……………………………………………………………….चाहते हैं

Teacher / Boss गुस्सा करेगा .………………Teacher / Boss गुस्सा नहीं करेगा —- ये भी गलत thought है …इसमें “गुस्से ” की imageबनती है …. “Teacher/Boss आज मेरी प्रशंशा करेगा .” सही विचार है।
मैं रोज late हो जाता हूँ.………………मैं अब time से पहुँचने लगा हूँ .
मुझे पैसों की तंगी रहती है .……………… मेरे पास बहुत पैसा है .
कहीं मैं fail न हो जाऊं ?……………… मेरे अच्छे marks आयेंगे .
Xyz मुझे नहीं चाहता /चाहती.……………… Xyz  मुझे बहुत चाहता /चाहती है .
मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती।……………… मैं बिलकुल fit रहता हूँ।
मुझे लोग पसंद नहीं करते .……………… मैं सबका favourite हूँ .
मुझे हमेश बुरे लोग मिलते हैं।………………मुझे हमेशा अच्छे लोग मिलते हैं .


Read Also
» सफलता  के  लिए  ज़रूरी  है Focus !
» Keep Away Old Ageing - बुढ़ापा से रहना है दूर तो रोजाना खाएं ये 5 तरह के फूड!

Friends, अंत में एक बात और …. ब्रह्माण्ड बहुत बड़ा है …जब आप order करते हैं तो दूर कहीं उन चीजों का निर्माण शुरू होता है…छोटी चीजें जल्दी बन जाती हैं … बड़ी चीजें बनने में थोडा वक़्त लगता है …जब कोई चीज बन जाती है तो उसे आपको deliver करने के लिए भेजा जाता है ,पर अगर बीच में ही आप अपना order cancel कर देते हैं तो वो चीज वापस चली जाती है …. ये कोई बुरी बात नहीं है , इसका फायदा ये है कि आप अपने बुरे orders cancel कर सकते हैं और अपनी choice के fresh orders दे सकते हैं . पर अगर आप already अच्छे orders दे चुके हैं तो उन्हें बुरे orders से replace मत करिये …अपने order पर टिके रहिये …उस पर अपना belief बनाये रखिये , अगर आप ये सोचेंगे कि पता नहीं आर्डर आएगा कि नहीं तो अनजाने में आप एक नया “ना आने का ऑडर्र दे देंगे ” इसलिए अपनी belief बनाये रखिये और यकीन जानिये आपकी delivery भी एक दिन आप तक पहुँच जायेगी …यही नियम है !


Be an Achiever..



Best Self Grooming Tips – जादुई व्यक्तित्व विकसित करने के तरीके



इस दुनिया में इन्सान को उसके नाम, दौलत या डिग्री के आधार पर याद नहीं किया जाता बल्कि उसके “व्यक्तित्व” के आधार पर याद किया जाता है|
जिंदगी में हर व्यक्ति प्रयास करता है, लेकिन किसी को प्रतिफल ज्यादा मिलता है किसी को कम| ऐसा क्यों?

इसका एक ही कारण है – “व्यक्तित्व – Personality”

हम सभी में बहुत सी कमियां होती है, जिसे हम सामान्य तौर पर महसूस नहीं कर पाते लेकिन जब हम आत्मविश्लेषण करते है, तब हमें अपनी कमियों का पता चलता है|
हम लोग अक्सर अपनी कमियों से बच कर निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी न कभी हम इससे टकराते जरूर हैं| जो लोग अपनी इन कमियों को पहचान लेते हैं और बदल लेते हैं, ऐसे लोग निश्चित ही अपना लक्ष्य ढूंढ लेते हैं।
आज हम यहाँ पर व्यक्तित्व विकास (Personality Development) के कुछ तरीके बता रहे है, जो आपके लिए उपयोगी साबित होंगे|

Best Ways To Improve Personality

Wake up early – 


सुबह जल्दी सूर्योदय से पहले उठिए और प्रकृति के सबसे खूबसुरत “सूर्योदय” के नज़ारे को देखिये| इससे आपको न केवल सकारात्मक शक्ति मिलेगी बल्कि आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा|

Be Humble: विनम्रता किसी फूल में खुशबु की तरह है | जब आप किसी भी व्यक्ति के साथ रूखा व्यवहार करते है या नकारात्मक सोचते है, तो सबसे पहले आप खुद का नुकसान करते है|

Read Also
» Act of Kindness and Goodwill
» Most Common Excuses - 5 बहाने जो हमें सफल नहीं होने देते |

Face Your Fears: 


अगर आप अपने जीवन में जादुई बदलाव लाना चाहते है, तो वह सारे कार्य अवश्य करें जिसे करने में आपको डर लगता है| यह तरीका आपके जीवन को पूरी तरह से बदल देगा | वह कार्य जरूर करें जिसमें आपको डर लगता है, आप डर को डर का सामना करके ही समाप्त कर सकते है|

Be a God Listener: 


अच्छे श्रोता बनिए | लोगों की बातों को ध्यान से सुनिए, फिर अपनी बात कहिए| अगर आप दूसरों की बात अच्छे से नहीं सुनते, तो लोग भी आपकी बातों पर ध्यान नहीं देंगे|

Read A Book Everyday: 


जब आप हर रोज अच्छी किताब पढ़ते है तो आपकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आने लगता है|  पुस्तकें आपको हमें नई बात नहीं बताती बल्कि ये तो हमारे भीतर छिपे ज्ञान और शक्तियों से हमारा परिचय करवाती है | इसलिए किताबों से दोस्ती करें। अच्छी पुस्तकें हमें बताती है कि कैसे वाकई में चमत्कार होते है और कैसे सृष्टि हमारे सपने को पूरा करने में हमारी मदद करती है|

Create Inspirational Environment: आपके आस-पास का माहौल, आपके मूड और कार्यों दोनों को ही प्रभावित करता है, इसलिए अपने कमरे में आपके आदर्श व्यक्तियों, पसंदीदा सुविचारों और चिर्त्रों को लगायें| इससे आपको लगातार सकारात्मक उर्जा प्राप्त होती रहेगी|

Start Excercise :  


व्यायाम को अपने जीवन में शामिल करें| व्यायाम से न केवल आपका शरीर स्वस्थ्य रहेगा बल्कि आपका जीवन भी बेहतर बनेगा|

Stop Comparing with others: हर व्यक्ति अलग होता है और सभी की अपनी-अपनी विशेषताएँ होती है| खुद की तुलना दूसरों के साथ मत कीजिये| आप इस दुनिया में सबसे अलग है और इस दुनिया में आप जैसा कोई नहीं हो सकता|

Get out of your comfort zone: अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलिए, हर रोज कुछ नया कीजिये| जब जब आप अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर कार्य करते है तब तब आप स्वयं के प्रति अपने नजरिये को बदलते है और आपको यह विश्वास होता जाता है कि आप कुछ भी कर सकते है|

Read Also
» Top 15 Businesses That Make The Most Millionaires
» आपके घर पर मौजूद हैं ये 3 वैद्य, आपको रखेंगे हर बीमारियों से दूर

Quit a bad Habit: 


हर 21 दिनों में अपनी एक बुरी आदत को छोड़ दें| चाहें सुबह लेट उठना हो, धुम्रपान करना हो, व्यायाम न करना हो गुस्सा करना हो या नकारात्मक सोचना हो| हर छोटी बड़ी बुरी आदतों को धीरे धीरे करके अपनी जिंदगी से निकल दें |

Develop a New Habit: हर 21 दिनों में एक बुरी आदत छोड़ने के साथ साथ एक नई आदत बनाएं| जैसे अगर आपको बात बात पर गुस्सा आता है तो आपको 21 दिन में गुस्से को छोड़ना है और लोगों से साथ मुस्कुराकर विनम्रता से बात करना सीखना|

Stop Living Someone Else’s Life: दूसरों के अनुसार जिंदगी जीना बंद कीजिये, वह कीजिए जो आपको अच्छा लगता है| अपना करियर उस क्षेत्र में बनाइए जिसमें आपकी रूची हो| हो सकता है, शुरू में आपको दिक्कतों या विरोध का सामना करना पड़े लेकिन कुछ वर्षों बाद आप खुद को सबसे खुशकिस्मत इन्सान मानेंगे|
आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जी कर व्यर्थ मत कीजिये। बेकार की सोच में मत फंसिए, अपनी जिंदगी को दूसरों के हिसाब से मत चलाइए। औरों के विचारों के शोर में अपनी अंदर की आवाज़ को, अपने intuition को डूबने मत दीजिए।  – Steve Jobs

Stay away from Negative People: 


आपके व्यक्तित्व पर आस पास के वातावरण और लोगों का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है| इसलिए नकारात्मक लोगों से दूर रहें और सकारात्मक लोगों से दोस्ती करें|

Be Courageous: निडर बनिए और किसी भी कार्य से घबराइए मत| बुरे से बुरा क्या हो सकता है – “घबराना और प्रयास न करना”

Live In Present Moment: 


हमारी जिंदगी की 95% समस्याएँ या तो भूतकाल से सम्बंधित होती है या भविष्य से जिसका अभी कुछ किया नहीं जा सकता इसलिए अपने वर्तमान पर ध्यान लगाएं और केवल उसके बारे में सोचें जिसे आप वर्तमान में कर सकते है|

Think Positive: आपके जीवन की गुणवता, आपके विचारों पर निर्भर करती है| आप जैसा सोचते है वैसे बन जाते है इसलिए सकारात्मक सोचिये, खुश रहिये|
जिस तरह काले रंग का चश्मा पहनने पर हमें सब कुछ काला और लाल रंग का चश्मा पहनने पर हमें सब कुछ लाल ही दिखाई देता है उसी प्रकार नेगेटिव सोच से हमें अपने चारों ओर निराशा, दुःख और असंतोष ही दिखाई देगा और पॉजिटिव सोच से हमें आशा, खुशियाँ एंव संतोष ही नजर आएगा|

Start a 30-day challenge: हर 30 दिनों में खुद को एक चैलेंज दें और उसे पूरा करने के लिए रात दिन एक कर दें| ऐसा करके आप स्वंय का भरोसा जीत लेंगे|

Say no to distractions: 


टेक्नोलॉजी के इस ज़माने की सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग एकाग्रता से कोई कार्य नहीं कर पाते| महत्वपूर्ण कार्य करते समय मोबाइल को दूर रख दें और एकाग्रता के साथ कार्य करें|

Meditate Every Day: 


मैडिटेशन आपको खुद को जानने और आपके भीतर की असीमित शक्तियों को पहचानने में आपकी मदद करेगा

Be Forgiving: 


जिन लोगों ने आपके साथ बुरा किया है, उन्हें माफ़ कर दीजिये  और उनके प्रति सारे बुरे विचारों को निकाल फेंकिए|

Be Committed : हर लक्ष्य को दृढ निश्चय  के साथ शुरू कीजिये| जो आपने सोचा है उसे पूरा करने के लिए हरसंभव कोशिश कीजिये|

Donate 5% of You Income: 


हर महीने अपनी कमाई का 5% किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद या अच्छे कार्यों के लिए खर्च कीजिये| ज्यादातर लोग वैसे भी अपनी कमाई का 5-20% अनावश्यक कार्यों के लिए खर्च कर देते है, इसके बदले आप कुछ अच्छा कार्य कर सकते है| इससे आपका स्वंय के प्रति सम्मान बढ़ जाएगा|

Be Creative: 


क्रिएटिव बनिए और समस्याओं को सुलझाने के नए नए तरीके खोजिये| मीटिंग या लोगों के बीच में अपनी बात बिल्कुल अलग अंदाज में रखिये |
Read: रचनात्मक बनिए, जीत आपकी ही होगी – How to Be Creative

Be Grateful (Always say, “Please,” and, “Thank you.”): 


सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कीजिये और धन्यवाद दीजिये| जब आप किसी के बारे में अच्छा सोचते है तो आपका उस व्यक्ति के साथ सम्बन्ध और भी बेहतर बनता है|

Learn from people who inspire you: ऐसे लोग जिनसे आप प्रेरित होते है, उनके जीवन से सिख लें| उनके गुणों को अपने अंदर लाने की कोशिश करें।

Spend time with yourself: 


खुद के साथ अकेले समय बिताइए, खुद को जानिए और सोचिए कि आप जीवन से क्या चाहते है और मुस्कुराइए|