If you are thinking to build your Dream Home here is an idea for design of your Dream Home. A home or domicile is a dwelling-place used as a permanent residence for an individual, family, household or several families in a tribe.
Thursday, 15 June 2017
A POUND OF BUTTER
There was a farmer who sold a pound of butter to the baker. One day the baker decided to weigh the butter to see if he was getting a pound and he found that he was not. This angered him and he took the farmer to court. The judge asked the farmer if he was using any measure. The farmer replied, amour Honor, I am primitive. I don't have a proper measure, but I do have a scale."
The judge asked, "Then how do you weigh the butter?"
Read Also
What is the moral of the story? We get back in life what we give to others. Whenever you take an action, ask yourself this question: Am I giving fair value for the wages or money I hope to make?
Honesty and dishonesty become a habit. Some people practice dishonesty and can lie with a straight face. Others lie so much that they don't even know what the truth is anymore. But who are they deceiving? Themselves !!
Featured Article » The key of Success - Speaks with Smile
Passive Income - काम एक बार पैसा बार बार
आपका money making mindset कैसा है ?Money Making Mindset से मेरा मतलब आपकी पैसा कमाने की सोच से है .
Ok, just a moment…आगे बढ़ने से पहले मैं चाहता हूँ कि आप इस point पर थोडा सा सोचें …आप सोचें कि life में आप किस तरह से cash inflow देखना चाहते हैं …, I mean आपकी कमाई का मुख्य जरिया क्या होने वाला है … just visualize कि आप future में किस तरह से पैसा कमा रहे हैं .
!!! Done !!!
क्या सोचा आपने ?
I bet maximum लोगों ने Job या Business के through पैसा कमाने का सोचा होगा , हो सकता है कुछ smart लोगों ने दोनों तरीकों से पैसा कमाने के बारे में सोचा हो …like…job तो करेंगे ही और network marketing से भी अच्छा पैसा कमाएंगे …good, I sincerely appreciate this approach.
पर आज मैं आपसे एक नए approach के बारे में बात करना चाहता हूँ … “बिना काम किये पैसा कमाना !” शायद सुनने में अजीब लग रहा हो पर क्यों न हम बिना काम किये पैसा कमाने के बारे में सोचें .. active income के mindset को बदल कर passive income के बारे में सोचें .
क्या है Passive Income ?

Passive income का मतलब है इस तरह की income जिसमे आपको actively involve नहीं होना पड़ता . For Ex. मकान या दुकान के किराए से आने वाली income, आपकी किसी copyrighted चीज की sales से होने वाली कमाई , आपके bank deposit से मिलने वाला interest, shares से आने वाला dividend…आपके किसी business से आने वाली income जिसे आपके द्वारा appoint किया manager संभालता हो.
मैं passive income को एक ऐसी income के रूप में देखता हूँ जो आपको active रख सके . उन चीजों में active रख सके जिसमे आप active रहना चाहते हैं … यानि आप सिर्फ तभी काम करें और वही काम करें जो सच में करना चाहते हैं . अपने बच्चे के annual function में जाना चाहते हैं तो जा सकें , माता -पिता को तीर्थ पे ले जाना चाहते हैं तो ले जा सकें …. घर बैठ कर मैच देखना चाहते हैं तो देख सकें …आपको छुट्टी के लिए न अपने boss पर depend रहे न customer की दया पर.
Read Also:
» Make Money Without Work - पैसों को अपना गुलाम कैसे बनायें?
» अवसर की पहचान
Passive income से मेरा मतलब हर महीने 4-5 हज़ार extra income से नहीं है , मैं इसे आपकी main income की तरह देखता हूँ … ये 40-50 हज़ार भी हो सकती है और 4-5 लाख भी …लेकिन ये इतनी कम नहीं हो सकती कि आपको school function में जाने से , तीर्थ पे ले जाने से और match देखने से रोक सके .
और मुझे लगता है कि आज ज्यादातर log जो एक financially abundant life जी रहे हैं उनकी एक important source of income passive या semi-passive ही है ..
For example आज Chetan Bhagat अपने novels की royalty से करोड़ों कमा रहे हैं …बड़े -बड़े movie stars की मेजर income उनकी acting fees से ना होकर उनके द्वारा तरह –तरह के businesses, hotels, restaurants में investment से होती है ।और उन्हें इन businesses को देखने भी नहीं जाना पड़ता …even सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के रेस्टोरेंट्स और होटल्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा , और अगर हम बड़े -बड़े businessmen की भी बात करें तो उनके बहुत से businesses ऐसे होते हैं जिनमे वे actively involve नहीं होते , बल्की किसी CEO को appoint कर देते हैं और खुद कहीं और focus करते हैं .In fact अगर life में अधिक पैसा कमाना है तो passive income के बारे में ज़रूर सोचना चाहिए .कहाँ से लाएं Passive Income ?

Active कहाँ से ला रहे हैं ? Friends, आज आप active income इसलिए generate कर पा रहे हैं या कर पायेंगे क्योंकि आपने इस बारे में सोचा है , एक बार -दो बार नहीं सैकड़ों -हज़ारों बार …ये पढाई कर लें तो ऐसी जॉब मिलेगी , PO निकाल लें तो bank manager बन सकते हैं …internet cafe खोल दें तो अच्छा चल जायेगा …wholesaler बन जाएं तो काफी फायदा होगा …. इसमे कोई शक नहीं कि आज आप जो भी कर रहे हैं वो आपके पहले की सोच का परिणाम है …
Read Also:
» Top 10 Hotels in India - Amazing Luxuries Hotels
» How MDH Become Millionaire - कैसे बना एक तांगेवाला अरबपति
आज आप किसी job या business से पैसा इसलिए कमा रहे हैं क्योंकि आपने इसी तरीके से कमाने के बारे में सोचा था , और आपने ऐसा शायद इसलिए सोचा था क्योंकि हम बचपन से अपने माँ -बाप …नाते -रिश्तेदारों सभी को इसी तरह से ज़िन्दगी जीते देखते हैं …काम करो – पैसा कमाओ …काम करो – पैसा कमाओ …और हमारे दिमाग में कभी आता ही नहीं कि काम करो पैसा कमाओ और उस पैसे को ऐसे लगाओ कि वो इतना पैसा कमाए कि हमें मजबूरी में काम ना करना पड़े .
तो क्या अगर हमारे बाप-दादा साठ में रिटायर हुए…क्यों न हम इसके बारे में अभी से सोचें ; साठ की बजाये चालीस में ही रिटायर हो जाएं, और बाकी की ज़िन्दगी बिना पैसों की चिंता करते हुए जीयें!
आज इस post को लिखने का मेरा यही मकसद है कि आप at least passive income के बारे में सोचना शुरू कीजिये , क्योंकि अगर आप सोचना शुरू करेंगे तो law of attraction आपके सामने ऐसे avenues और opportunities खड़ी कर देगा जहाँ से आप passive income generate कर पायेंगे …ऐसा करने के लिए ज़रूरी नहीं की हमारे पास करोड़ों रूपये का surplus हो, हम अपने छोटे -छोटे investments से भी इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं … मैंने भी इस बारे में बहुत देर में सोचना शुरू किया अगर 10 साल पहले सोचा होता तो शायद आज पैसिव इनकम ही मेरा major source of income होती …but any ways ..better late than never.Friends अंत में मैं ये clear करना चाहूँगा कि passive income mindset develop करने के बारे में बता कर मैं आपको काम से भागने या उसे ना करने का idea नहीं देना चाहता , मैं बस आपको एक ऐसी स्थिति में पहुँचने के लिए inspire करना चाहता हूँ जहाँ आप बस वो करें जो करना चाहते हैं , और जब आप ऐसा करने में कामयाब हो जायेंगे तब आप अपने , अपने परिवार और इस समाज के लिए कहीं ज्यादा उपयोगी साबित हो पायेंगे .
Bath Room Idea for your Dream Home (I)
When we think about bathroom. We Often think a room containing a bathtub or shower, and usually a toilet and sink Here is some Ideas for your luxuries Bathrooms for your Dream Home.
अमीर बनना है तो अपनाएं अरबपति वारेन बफे की इन 10 मन्त्रों को !
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार वारेन बफे को कौन नही जानता? वो न केवल शेयर मार्केट के बादशाह हैं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े दानी भी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कमाई हुयी अधिकतर सम्पति को दान कर दिया है जिसके कारण उन्हें 21वी सदी का सबसे बड़ा दानवीर कहा जाता है।
बचपन से ही उनको पैसे कमाने की इतनी ललक थी कि वो साइकिल से रोज सुबह अख़बार बेचने जाते थे। जब वो केवल 15 वर्ष के थे तब वो अख़बार बांटकर 175 डॉलर हर महीने कमाते थे और उन पैसो को उन्होंने निवेश में लगा दिया था।
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि वारेन बफे ने कॉलेज पूरा होने से पहले 90,000 डॉलर कमा लिए थे। इसके बाद उन्हें महसूस हो गया था कि निवेश से ही पैसा बनाया जा सकता है और इसी मंत्र के बलबूते पर उन्होंने अपना multi billion dollar साम्राज्य खड़ा कर दिया। आज हम उसी दुनिया के सबसे सफल निवेशक वारेन बफे के धन कमाने के 10 जादुई मन्त्र आपसे share कर रहे हैं।
Money Making Tips ( पैसे कमाने के 10 मंत्र )
1) लाभ का निवेश करें
बूंद बूंद से ही सागर बनता है इसलिए अगर छोटी-छोटी रकम की बचत की जाए तो एक समय यह एक बड़ी सम्पति के रूप में तब्दील हो जायेगी। बहुत से लोग लाभ का निवेश करने के बजाय उसे अपनी जरूरत में लगा देते है जबकि वारेन बफे का मन्त्र ये है कि अगर लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा फिर से निवेश किया जाए तो इससे आपके व्यवसाय मे काफी बढ़ोतरी होगी। अगर आपने मुनाफ़े की आदत डाल दी तो चक्रवृद्धी ब्याज का जादू आपको अमीर बनाता जाएगा।
2) लीक से हटकर चलें
शेयर मार्केट या अपने व्यवसाय में अगर आप लीक से हटकर चलेंगे तो आपको बहुत फायदा होगा क्योंकि उससे आपकी एक अलग पहचान विकसित होगी। लीक से हटकर चलने के लिए आपको अपनी मौलिक सोच को विकसित करना होगा। इसके लिए आप झुंड का हिस्सा ना बने। निवेश का कोई भी निर्णय दूसरों के कहने पर लेने की जगह अपने विवेक के आधार पर लें जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपको आपनी सोच के बारे में भी पता चलेगा कि किस जगह आप सही या गलत कर रहे हैं।
Read Also:
» टैक्सी चलाने वाले ने खड़ा किया 45 हजार करोड़ का साम्राज्य
» स्टार्ट अप्स के 31 बेहतरीन उद्धरण
3) दुविधा से बचें
जो लोग दुविधा की स्तिथि में फंसे रहते है वो आसानी से सुनहरे अवसर को भी गँवा बैठते है। निवेश का फैसला तेजी से लें और इसके लिए उपलब्ध सूचनाओं की पड़ताल करें। निवेश के लिए शुरुवात में आपको जल्दी फैसले लेने में दिक्कत होगी लेकिन जल्द ही आप शीघ्र फैसले लेने के फायदे को समझ जायंगे।
4) निर्णय लेने से पहले सौदे को समझ लें
5) छोटे खर्चो पर नियन्त्रण रखें
अगर आपको ऐसा लगता है कि आप बड़े खर्चों को नियन्त्रण में लाकर निवेश में सफल हो सकते हैं तो आपकी ये अवधारणा गलत है क्योंकि बहुत बार छोटे-छोटे खर्चे आपके लिए अधिक नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। कोई भी खर्च करने से पहले विचार करें कि क्या ऐसा करना उचित रहेगा या नही। जिस तरह बूंद-बूंद से सागर भर सकता है उसी तरह बूंद-बूंद निकलने से सागर खाली भी हो सकता है! छोटे-छोटे खर्च मिलकर इतने बड़े हो जाते हैं कि वे आपके अमीर बनने के सपनो को कभी पूरा नहीं होने देते।
6) कर्ज को नियंत्रित करें
अगर आप कर्ज और क्रेडिट कार्ड के सहारे जीने की आदत डालोगे तो कभी अमीर नही बन पाओगे। कर्ज के जरिये भले ही आप अपनी जीवन शैली में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन कर्ज के बोझ तले दबकर आप अपनी वित्तीय स्तिथि में सुधार नही ला सकते हैं। कई निवेशक खूब सारा पैसा बैंको से उधार ले लेते है लेकिन बाद में उनको केवल उधार चुकाने में सारा जीवन निकल जाता है। उधार उतना ही लें जितना आप एक निश्चित समय में चुका सकें।
Read Also:
» Kaveri Lalchand
» ट्रिपल फ़िल्टर टेस्ट
7) निरन्तरता बनाये रखें
अगर आप ऐसा सोचते है कि जो काम आप कर रहे है वो महत्वपूर्ण और सही है तो निरन्तरता बनाये रखें। अपने लक्ष्य की दिशा में मजबूती के साथ कदम बढ़ाते रहें। निरंतरता जीवन के हर व्यवसाय या कार्य में जरुरी है। जब तक कोई तार्किक या बड़ी वजह ना हो चीजों कि बीच में ही नहीं छोड़ देना चाहिए, ऐसा करने से कुछ हासिल नहीं होता, बल्कि आपने पहले से जो समय और धन लगाया वो भी नुक्सान हो जाता है।
8) नुकसान से दूर रहें
किसी भी निवेश के दौरान जब आपको लगे कि नुकसान हो रहा है तो तुरंत उससे अलग हो जाने का निर्णय बना लें। हाथ पर हाथ धरे रहकर बैठने का अर्थ है ओर अधिक नुकसान का सामना करना। कई निवेशक अंतिम समय तक इंतजार करते हैं लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है इसलिए नुकसान के सौदे में समय से पहले ही हाथ खड़े कर देने चाहिए।
9) जोखिम का आंकलन करे
जब भी आप निवेश का कोई निर्णय लेना चाहे तो सबसे पहले भावी परिणामो के बारे में विचार करे। जोखिम का आंकलन करे क्योंकि जोखिम का आकलन करने पर ही आप उचित निर्णय ले सकते हैं। हर इंसान की जोखिम लेने की अपनी क्षमता होती है, आप दूसरों को देखकर अपने निवेश का फैसला न करें बल्कि अपनी risk appetite के हिसाब से इन्वेस्ट करें।
10) सफलता का सही अर्थ समझें
प्रत्येक व्यक्ति के लिए सफलता के अलग अलग मायने होते हैं। केवल पैसे जमा करना ही सफलता नही है। जिन बातो से जीवन अर्थपूर्ण बनता है उन बातो की तरफ ध्यान देना भी सफलता का अहम हिस्सा है। आप जिन लोगो का प्यार पाना चाहते है उनमे से कितने लोग वास्तव में आपको प्यार करते है इसी बात से सच्ची सफलता का मतलब समझा जा सकता है। आप अपने निवेश को अपनी सफलता से जोड़ कर देखें और अपनी investment strategy में लगातार सुधार करते हुए सफलता प्राप्त करें।
तो मित्रो अगर आप वारेन बफे के इन 10 जादुई मन्त्रो का उपयोग निवेश में करेंगे तो ना केवल आप अमीर बन सकते है बल्कि वारेन बफे की तरह एक सफल व्यक्ति भी बन सकते है।
















































