Friday, 16 June 2017
कहीं आपकी डिग्री आपके सपने तो नहीं तोड़ रही ?
इस article का title आपको थोडा अटपटा लग सकता है . क्योंकि generally इंसान बड़ी-बड़ी डिग्रीयां लेकर तो बड़े बड़े सपने पूरे करता है , कोई MBBS की degree लेकर Doctor बनने का सपना तो कोई Engineering की degree लेकर Engineer बनने का सपना , और मैं इन्ही के द्वारा सपने टूटने की बात कर रहा हूँ!!
मेरा सवाल ये है कि आज आप जो हैं, क्या आपने ही वो बनने का सपना देखा था या आपको जबरदस्ती वो सपना दिखाया गया था ??
मैं एक middle class family से हूँ और बचपन से मेरे मित्र -यार भी ऐसे ही परिवारों से रहे हैं ; और ज्यादातर लोग जो इस blog को पढ़ते हैं वो भी ऐसे ही परिवारों से होते हैं ….शायद आप भी . ऐसे घरों में पढाई -लिखी को विशेष महत्त्व दिया जाता है , अक्सर parents यही expect करते हैं कि उनके बच्चे Engineer/ Doctor बने . और ये बात बच्चे के दिमाग में इतनी बैठा दी जाति है कि वही उसका सपना बन जाता है . इस process में कई बच्चे सचमुच उस सपने को अपना बना लेते हैं और इसी क्षेत्र में आगे चल कर बड़े बड़े काम करते हैं .पर समस्या वहां आती है जब आपके mature होने के साथ साथ आपके अपने सपने जन्म लेने लगते हैं …ऐसे सपने जिसका उस पढ़ाई लिखी से कोई सीधा वास्ता नहीं होता . For example: Computer Engineering कि पढ़ाई करके किसी अच्छी IT company में काम करने वाला बंदा अपना Restaurant खोलने का सपना देख सकता है , कोई MBA करके किसी multinational company में काम करने की बजाये किसी NGO में काम करने की सोच सकता है , कोई Doctor किसी हॉस्पिटल में operation करने की बजाये Artist बनने का dream देख सकता है.
Read Also :
» A Life Changing Story - कौन पहुँचा रहा है आपकी तरक्की मे बाधा
» जीवन किसी के लिए नहीं रुकता
पर अधिकतर लोग ऐसे कदम नहीं उठा पाते क्योंकि उनका उनकी degree उनके सामने आ जाती है , उनके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं :
“ मैंने तो Engineering की है , इतनी अच्छी नौकरी कर रहा हूँ , अब इस field को छोड़ कर Restaurant खोलूँगा तो लोग क्या कहेंगे .”
“ अगर मैंने Artist बनने के बारे में किसी से बोला तो लोग मुझे पागल समझेंगे . .मेरी पढ़ाई में इतने पैसे लगे हैं …इतना वक़्त लगा है …it’s not possible to change my profession.”
और वो लोग खुद को समझा लेते हैं की जो होता है अच्छा होता है , मेरी किस्मत में यही करना लिखा था …etc.
ज्यादातर लोग परिस्थितियों से समझौता क्यों कर लेते हैं ?
क्योंकि ये करना आसान होता है …इसके लिए कोई risk नहीं उठाना पड़ता ,खुद को comfort zone से नहीं निकलना पड़ता …, इसके लिए हिम्मत नहीं चाहिए होती और साथ ही आप दुनिया की नजरो में एक normal इंसान बने रहते हैं .अगर आप उन ज्यादातर लोगों में नहीं हैं तो बहुत अच्छी बात है ,आप अपने दिल की आवाज़ सुनकर सचमुच अपने और सोसाइटी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं.और यदि आप उनमे से हैं जो अपने दिल की आवाज़ को दबा कर बैठे हों तो आपको सोचना होगा!!!!
सिर्फ अपने past decisions को सही ठहराने के लिए आप कब तक गलत future decisions लेते रहेंगे? जो डिग्री आपको आज़ाद करने की बजाये बांधे उसका भला क्या काम? और ऐसा भी नहीं है कि आप जो नया काम करने की सोच रहे हैं वहां आपका पिछला ज्ञान बिलकुल ही काम ना आये. वो भले आप directly ना use कर पाएं, पर किसी भी उच्च शिक्षा को हासिल करने में आपके brain का जो development होता है और आपका जो outlook broad होता है वो हर एक काम में आपकी मदद करेगा.
अपने चेहरे पर किसी और का मुखौटा लगा कर ज़िंदा तो रहा जा सकता है पर जिया नहीं जा सकता, एक fulfilling life जीने के लिए आपको अपने मन का काम चुनना होगा., कुछ ऐसे ही जैसा Harsha Bhogle ने , IIM Ahmedabad से MBA करने के बाद कुछ साल corporate world में काम तो किया पर खुद को अपने दिल की आवाज़ सुनने से नहीं रोक पाए और एक जाने-माने cricket commentator बन गए. Chetan Bhagat भी IIT और IIM से पढ़ाई करने के बाद एक author हैं. Samir Soni , University of California, Los Angeles से Economics. की पढाई करने के बाद as an Investment Banker काम करते थे पर आज वो acting की दुनिया में नयी ऊँचाइयाँ छू रहे हैं.
Read Also:
» गरीब छात्रों को IIT तक पहुँचाने वाले Super 30 फाउंडर आनंद कुमार की दास्तान
» ‘सुरमन’, अनाथ बच्चों की ज़िंदगी की नई सुबह
और आपको 3 Idiots का Farhaan (Madhavan ) तो याद होगा ही . उसने अपने पिता की इच्छा पूरी करते हुए Engineering तो कर ली पर Rancho की motivation ने finally उसे अपने दिल का काम करने की हिम्मत दे डाली और वो एक renowned wild life photographer बन गया.
इस movie की तरह असल ज़िन्दगी में भी आपके parents तभी सबसे ज्यादा खुश होते हैं जब आप खुद सबसे ज्यादा खुश होते हैं. और आप तभी सचमुच खुश और संतुष्ट हो सकते हैं जब आप अपने दिल की सुने.
दोस्तों जब आप सचमुच किसी चीज को पूरी शक्ति से चाहते हैं तो Law of Attraction अपना काम करने लगता है,भले शुरू में कोई आपका साथ ना दे पर यदि आप determined हैं तो धीरे-धीरे लोग आपको support करने लगते हैं और आपके सामने ऐसी opportunities आने लगती हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होता.
सपने देखना और उन्हें साकार करना सिर्फ आपको inner satisfaction ही नहीं देता बल्कि long term में financially भी ये कहीं अच्छा निर्णय साबित होता है. मैंने जो भी examples ऊपर लिए हैं , ये सभी लोग शायद नौकरी करके इतने पैसे नहीं कम पाते जितना वो अपने दिल का काम करते हुए कमा पा रहे हैं.
यदि आप भी किसी trap में फंसे हैं और अपनी degree का बोझ ढो रहे हैं तो उस बोझ को उतार फेंकिये,दोस्तों , Steve Jobs की कही ये बातें याद रखिये:” आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जी कर व्यर्थ मत कीजिये. बेकार की सोच में मत फंसिए,अपनी जिंदगी को दूसरों के हिसाब से मत चलाइए. औरों के विचारों के शोर में अपनी अंदर की आवाज़ को, अपने intuition को मत डूबने दीजिए.
आपका काम आपकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा होगा, और truly-satisfied होने का एक ही तरीका है की आप वो करें जिसे आप सच-मुच एक बड़ा काम समझते हों. और बड़ा काम करने का एक ही तरीका है की आप वो करें जो करना आप enjoy करते हों. “
उम्मीद है ये बातें मेरी तरह आपको भी अपना दिल की सुनने की प्रेरणा देंगी.
Via: Achhikhabar
Beautiful Bed Room Idea for your Dream Home (II)
Bed Room is a place where you can feel yourself re-energetic, comfort and refresh with deep rest and sleep.Here is some Beautiful Bed Room ideas for your Dream Home.
7 Habits of Happiest People - खुश रहने वाले लोगों की 7 आदतें
Friends, खुश रहना मनुष्य का जन्मजात स्वाभाव होता है. आखिर एक छोटा बच्चा अक्सर खुश क्यों रहता है? क्यों हम कहते हैं कि childhood days life के best days होते हैं? क्योंकि हम पैदाईशी HAPPY होते हैं; पर जैसे -जैसे हम बड़े होते हैं हमारा environment, हमरा समाज हमारे अन्दर impurity घोलना शुरू कर देता है….और धीरे-धीरे impurity का level इतना बढ़ जाता है कि happiness का natural state sadness के natural state में बदलने लगता है.
ऐसा सबके साथ नहीं होता है दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी Happy रहने की natural state को बचाए रख पाते हैं और Life-time खुशहाल रहते हैं.
तो क्या ऐसे व्यक्ति हमेशा खुश रहते हैं? नहीं, औरों की तरह उनके जीवन में भी दुःख-सुख का आना जाना लगा रहता है, पर आम तौर पर ऐसे व्यक्ति व्यर्थ की चिंता में नहीं पड़ते और अक्सर हँसते -मुस्कुराते और खुश रहते हैं.तो सवाल ये उठता है कि जब ये लोग खुश रह सकते हैं तो बाकी सब क्यों नहीं?आखिर उनकी ऐसी कौन सी आदतें हैं जो उन्हें दुनिया भर की टेंशन के बीच भी खुशहाल बनाये रखती हैं? आज इस लेख के जरिये मैं आपके साथ खुशहाल लोगों की 7 आदतें share करने जा रहा हूँ जो शायद आपको भी खुश रहने में मदद करें. तो आइये जानते हैं उन सात आदतों को :
7 Habits of Happy People / How To Be Happy
Habit 1: खुश रहने वाले अच्छाई खोजते हैं बुराई नहीं
Human beings की natural tendency होती है कि वो negativity को जल्दी catch करते हैं. Psychologists इस tendency को “Negativity bias” कहते हैं. अधिकतर लोग दूसरों में जो कमी होती है उसे जल्दी देख लेते हैं और अच्छाई की तरफ उतना ध्यान नहीं देते पर खुश रहने वाले तो हर एक चीज में, हर एक situation में अच्छाई खोजते हैं, वो ये मानते हैं कि जो होता है अच्छा होता है. किसी भी व्यक्ति में अच्छाई देखना बहुत आसान है,बस आपको खुद से एक प्रश्न करना है, कि, “ आखिर क्यों यह व्यक्ति अच्छा है?”, और यकीन जानिये आपका मस्तिष्क आपको ऐसी कई अनुभव और बातें गिना देगा की आप उस व्यक्ति में अच्छाई दिखने लगेगी.
Read Also :
» A Life Changing Story - कौन पहुँचा रहा है आपकी तरक्की मे बाधा
» जीवन किसी के लिए नहीं रुकता
एक बात और, आपको अच्छाई सिर्फ लोगों में ही नहीं खोजनी है, बल्कि हर एक situation में आपको positive रहना है और उसमे क्या अच्छा है ये देखना है. For example, अगर आप किसी job interview में select नहीं हुए तो आपको ये सोचना चाहिए कि शायद भागवान ने आपके लिए उससे भी अच्छी job रखी है जो आपको देर-सबेर मिलेगी, और आप किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछ भी सकते हैं, वो भी आपको यही बताएगा.
Habit 2: खुश रहने वाले माफ़ करना जानते हैं और माफ़ी माँगना भी
हर किसी का अपना -अपना ego होता है, जो जाने -अनजाने औरों द्वारा hurt हो सकता है. पर खुश रहने वाले छोटी -मोती बातों को दिल से नहीं लगाते वो माफ़ करना जानते हैं, सिर्फ दूसरों को नहीं बल्कि खुद को भी.
और इसके उलट यदि ऐसे लोगों से कोई गलती हो जाती है, तो वो माफ़ी मांगने से भी नहीं कतराते. वो जानते हैं कि व्यर्थ का ego उनकी life को complex बनाएगा इसलिए वो “Sorry” बोलने में कभी कंजूसी नहीं करते. मुझसे भी जब गलती होती है तो मैं कभी उसे सही ठहराने की कोशिश नहीं करता और उसे स्वीकार कर के क्षमा मांग लेता हूँ.
माफ़ करना और माफ़ी माँगना आपके दिमाग को हल्का करता है, आपको बेकार की उलझन और परेशान करने वाली thoughts से बचाता है, और as a result आप खुश रहते हैं.
Habit 3: खुश रहने वाले लोग अपने चारो तरफ एक strong support system develop करते हैं
ये support system दो pillars पे टिका होता है Family and Friends( F&F). ज़िन्दगी में खुश रहने के लिए F&F का बहुत बड़ा योगदान होता है. भले आपके पास दुनिया भर की दौलत हो, शोहरत हो लेकिन अगर F&F नहीं है तो आप ज्यादा समय तक खुश नहीं रह पायेंगे.Read Also
» Golden Memories of Childhood - बचपन की सुनहरी यादे
» Key to success - सफलता के 11 नियम
हो सकता है ये आपको बड़ी obvious सी बात लगे, ये लगे की आपके पास भी बड़े अच्छे दोस्त हैं और बहुत प्यार करने वाला परिवार है, लेकिन इस पर थोडा गंभीरता से सोचिये. आपके पास ऐसे कितने friends हैं, जिन्हें आप बिना किसी झिझक के रात के 3 बजे भी phone कर के उठा सकें या कभी भी financial help ले सकें?
Family and friends को कभी भी for granted नहीं लेना चाहिए, एक strong relationship बनाने के लिए आपको अपने हितों से ऊपर उठ कर देखना होता है., दूसरे की care करनी होती है, और उन्हें genuinely like करना होता है. जितना हो सके अपने रिश्तों को बेहतर बनाएं, छोटी -छोटी चीजें जैसे कि Birthday wish करना, बधाई देना, सच्ची प्रशंशा करना, मुस्कुराते हुए मिलना, गर्मजोशी से हाथ मिलाना, गले लगना आपके संबंधों को प्रगाढ़ बनता है. और जब आप ऐसा करते हैं तो बदले में आपको भी वही मिलता है और आपकी ज़िन्दगी को खुशहाल बनाता है.
Habit 4: खुश रहने वाले अपने मन का काम करते हैं या जो काम करते हैं उसमे मन लगाते हैं
यदि आप अपने interest का, अपने मन का काम करते हैं तो definitely वो आपके Happiness Quotient को बढ़ाएगा, लेकिन ज्यादातर लोग इतने lucky नहीं होते, उन्हें ऐसी job या business में लगना पड़ता है जो उनके interest के हिसाब से नहीं होतीं. पर खुश रहने वाले लोग जो काम करते हैं उसी में अपना मन लगा लेते हैं, भले ही parallely वो अपना पसंदीदा काम पाने का प्रयास करते रहे.
मैंने कई बार लोगों को जहाँ job करते हैं उस company की बुराई करते सुना है, अपने काम को दुनिया का सबसे बेकार काम कहते सुना है, ऐसा करना आपकी life को और भी difficult बनता है. खुश रहने वाले अपने काम की बुराई नहीं करते, वो उसके सकारात्मक पहलुओं पर focus करते हैं और उसे enjoy करते हैं.मगर, यहाँ मैं यह ज़रूर कहना चाहूँगा कि यदि हम दुनिया के सबसे खुशहाल लोगों को देखें तो वो वही लोग होंगे जो अपने मन का काम करते हैं, इसलिए यदि आप जो कर रहे हैं उसे enjoy करना, उससे सीखना अच्छी बात है पर Steve Jobs की कही बात भी याद रखिये:
आपका काम आपकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा होगा, और truly-satisfied होने का एक ही तरीका है की आप वो करें जिसे आप सच-मुच एक बड़ा काम समझते हों…और बड़ा काम करने का एक ही तरीका है की आप वो करें जो करना आप enjoy करते हों.
Habit 5: खुश रहने वाले हर उस बात पर यकीन नहीं करते जो उनके दिमाग में आती हैं
Scientists के अनुसार हमारा brain हर रोज़ 60,000 thoughts produce करता है, और एक आम आदमी के case में इनमे से अधिकतर thoughts negative होती हैं. अगर आप daily अपने brain को हज़ारों negative thoughts से feed करेंगे तो खुश रहना तो मुश्किल होगा ही.
इसलिए खुश रहने वाले व्यक्ति दिमाग में आ रहे बुरे विचारों को अधिक देर तक पनपने नहीं देते !
वो benefit of doubt देना जानते हैं, वो जानते हैं कि हो सकता है जो वो सोच रहे हैं वो गलत हो, जिसे वो बुरा समझ रहे हैं वो अच्छा हो. ऐसा कर के इंसान relax हो जाता है, दरअसल हमारी सोच के हिसाब से brain में ऐसे chemical release होते हैं जो हमारे मूड को खुश या दुखी करते हैं.Read Also
» दिल की सुनने में आने वाले 7 challenges !
» 5 चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए और क्यों ?
जब आप नकारात्मक विचारों को सच मान लेते हैं तो आप का blood pressure बढ़ने लगता है और आप tense हो जाते हैं, वहीँ दूसरी तरफ जब आप उस पर doubt कर देते हैं तो आप अनजाने में ही brain को relaxed रहने का signal दे देते हैं
Habit 6: खुश रहने वाले व्यक्ति अपने जीवन या काम को किसी बड़े उद्देश्य से जोड़ कर देखते हैं
एक बार एक बूढी औरत कहीं से आ रही थी कि तभी उसने तीन मजदूरों को कोई ईमारत बनाते देखा. उसने पहले मजदूर से पूछा,” तुम क्या कर रहे हो?”, “ देखती नहीं मैं ईंटे ढो रहा हूँ.” उसने जवाब दिया.फिर वो दुसरे मजदूर के पास गयी और उससे भी वही प्रश्न किया,” तुम क्या कर रहे हो?”,” मैं अपने परिवार का पेट पालने के लिए मेहनत – मजदूरी कर रहा हूँ?’ उत्तर आया.

फिर वह तीसरे मजदूर के पास गयी और पुनः वही प्रश्न किया,” तुम क्या कर रहे हो?,
उस व्यक्ति ने उत्साह के साथ उत्तर दिया, “ मैं इस शहर का सबसे भव्य मंदिर बना रहा हूँ”
आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन तीनों में से कौन सबसे अधिक खुश होगा!
दोस्तों, इस मजदूर की तरह ही खुश रहने वाले व्यक्ति अपने काम को किसी बड़े उद्देश्य से जोड़ कर देखते हैं, और ऐसा करना वाकई उन्हें आपार ख़ुशी देता है. ऐसा मैं इसलिए भी कह पा रहा हूँ क्योंकि मैं secretofachiever.Com को भी कुछ इसी तरह देखता हूँ. मैं ये सोचता हूँ कि इस site के जरिये मैं लाखों-करोड़ों लोगों की ज़िन्दगी को बेहतर बना सकता हूँ. मैं हमेशा यही प्रयास करता हूँ कि कैसे अच्छी से अच्छी बातें share करूँ कि पढने वालों की life में positive changes आएं, और शायद यही वज़ह है कि मैं इस काम से कभी थकता नहीं हूँ और इसे कर के सचमुच बहुत खुश और संतुष्ट होता हूँ.
Habit 7: खुश रहने वाले व्यक्ति अपनी life में होने वाली चीजों के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं !
खुश रहने वाले व्यक्ति responsibility लेना जानते हैं. अगर उनके साथ कुछ बुरा होता है तो वो इसका blame दूसरों पर नहीं लगाते, बल्कि खुद को इसके लिए जिम्मेदार मानते हैं.For example: अगर वो office के लिए late होते हैं तो traffic jam को नहीं कोसते बल्कि ये सोचते हैं कि थोडा पहले निकलना चाहिए था.
अपनी success का credit दूसरों को भले दे दें लेकिन अपनी failure के लिए खुद को ही जिम्मेदार मानें.
जब आप अपने साथ होने वाली बुरी चीजों के लिए दूसरों को दोष देते हैं तो आपके अन्दर क्रोध आता है, पर जब आप खुद को जिम्मेदार मान लेते हैं तो आप थोडा disappoint होते हैं और फिर चीजों को सही करने के प्रयास में जुट जाते हैं. मैं खुद भी अपनी life में होने वाली हर एक अच्छी – बुरी चीज के लिए खुद को जिम्मेदार मानता हूँ. ऐसा करने से मेरी energy दूसरों में fault खोजने की जगह खुद को improve करने में लगती है, और ultimately मेरी happiness को बढाती है.Friends, हो सकता है आप इनमे से कुछ बातों को already follow करते हों partially या शायद पूरी तरह से. पर यदि किसी भी Habit में खुद को थोडा सा भी improve करेंगे तो वो definitely आपकी happiness को बढ़ाएगा. Personally मुझे Habit 2 में माफ़ करने वाले part को improve करना है. तो चलिए हम सब साथ -साथ अपने Happiness Quotient को बढ़ाते हैं और एक खुशहाल जीवन जीने का प्रयास करते हैं.
Beautiful Home with Garden (I)
Every one wants a beautiful Home if this have a beautiful Gardens with it than its Like "Sone pe Suhaga" Here is some ideas for your Dream Home with Beautiful Gardens.

































































